आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: लालगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। गुरुवार को एसीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया। बिना पंजीकरण के गीता चाइल्ड केयर हास्पिटल का संचालन किया जा रहा था। बुधवार को नवजात की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। लालगंज स्थित गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत और उपचार में लापरवाही के आरोप की सूचना मिली थी। सीएमओ ने इसे संज्ञान में लिया और डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीप्टी सीएमओ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के डॉ. एआर सिंह गुरुवार को अस्पताल की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वैध पं...