आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी स्थित जनता इंटर कॉलेज हाजीपुर के पास मंगलवार की दोपहर बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना के समय वह ननद के घर से अपने घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थाना क्षेत्र के मुनउर गांव निवासी 50 वर्षीय विमला देवी पत्नी पारसनाथ दो दिन पूर्व पवई थाना क्षेत्र के बसहियां गांव निवासी ननद के घर गई थी। मंगलवार की दोपहर में गांव के एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। अंबारी स्थित जनता इंटर कॉलेज हाजीपुर के पास वह अचानक बाइक से गिर गई। हादसे में घायल विमला को लोग फूलपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के चार बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। पुल...