आजमगढ़, सितम्बर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर डूबने से वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। रानी की सराय के ऊंजी गांव में सोमवार की सुबह पोखरा में युवक का उतराया हुआ शव मिला। वहीं मेंहनजापुर थाना क्षेत्र के उधरा गांव में खेत खा रहे मवेशी को हांकने गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौत हो गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकलालधर गांव निवासी 38 वर्षीय अरुण चौहान राजगीर का काम करते थे। रविवार की दोपहर में घर से दो सौ मीटर दूर ऊंजी गांव स्थित तालाब पर नहाने के लिए गये थे। वह नहाते समय गहरे पाने में चले जाने से डूब गया। रविवार की शाम को लोगों ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह पुलिस की उपस्थिति में तलाश शुरू हुई। जाल डालने पर शव बरामद हुआ। मृत अरुण के दो बेटा हैं। अरुण की मौत से परिवार ...