आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव की नट बस्ती के लोगों ने गुरुवार को टीकाकरण और जांच कराने से इनकार कर दिया। एसीएमओ और चिकित्सा प्रभारी के समझाने के बाद लोग मान गए। सीधा सुल्तानपुर गांव की नट बस्ती में मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रवीण कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान बस्ती के लोगों ने जांच और टीकाकरण से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मोहल्ले में जलनिकासी, आधार कार्ड, आवास, राशन कार्ड, सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिलता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: स्वास्थ्य मेले में 230 लोगों की जांच, बांटी गईं दवाएं इसलिए बस्ती का कोई भी परिवार इस स्वास्थ मेले का लाभ नहीं लेगा। बस...