आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में 1 लाख 13 हजार तिरंगा झंडे फहराए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं झंडे तैयार कर नगर निकायों को उपलब्ध कराएंगी। झंडे तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूह को शासन की ओर से 22 लाख 60 हजार रुपये मिलेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 14 और 15 अगस्त को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, स्कूलों और भवनों पर तिरंगा झंडा फहराने का आदेश दिया है। इस संबंध में राज्य शहरी आजीविका मिशन (एसयूएलएम) के सहायक निदेशक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा : 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभिय...