आजमगढ़, नवम्बर 22 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कटघर लालगंज में श्री खाटू श्यामजी का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा खाटू श्याम के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। श्री खाटू श्यामजी जन्मोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तों ने बाबा खाटू श्याम की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान पूरा नगर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में कलाकार राकेश विश्वकर्मा, प्रतिमा पांडेय, अमित भारद्वाज ने भक्त गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर के श्री श्याम सोसाइटी के विवेक सोनकर, आकाश सोनकर, हिमांशु सोनकर, रितेश सोनकर, हर्ष सोनकर, विशाल, कुणाल, राहुल, अमन, कार...