आजमगढ़, जुलाई 4 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। रोक लगाए जाने के बाद भी ट्रैक्टर चालक मिट्टी लादकर फर्राटा भर रहे हैं। क्षेत्र के रुदरी, टेंगरपुर, मझगांवा, साकीपुर, सोनवारा आदि क्षेत्रों मे खनन धड़ल्ले से चल रहा है। खनन विभाग और पुलिस रोक लगा पाने मे विफल है। मझगांवा के पास हाईवे के किनारे भी मिट्टी खनन हो रहा है। नहर और गांव की सड़कों से मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रालियों के दौड़ने से राहगीर भी परेशान हैं। मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। क्षेत्र के राजेश सिंह. राममिलन चौहान. लालबहादुर आदि ने बताया कि मिट्टी खनन पर रोक है। बावजूद इसके खनन हो रहा है। खनन विभाग के साथ पुलिस रोक नही लगा पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...