आजमगढ़, नवम्बर 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार भोर में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पहली मुठभेड़ जहानागंज थाना क्षेत्र में पशु तस्करो के साथ हुई। दूसरी मुठभेड़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में ठगी करने वालों बदमाशों के साथ हुई। गिरफ्तार बदमाशों में तीन देवरिया, एक मेरठ और एक रामपुर जनपद का निवासी है। बदमाशों के पास से तमंचा-कारतूस, बाइक, मोबाइल, कार और नकदी बरामद हुई। मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्करों का गिरोह चार पहिया वाहनों से रेकी करते हुए गुजरने वाला है। इस पर बुधवार की भोर में करीब 3.45 बजे मंदे बागीचा भुजही नहर के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कार आते दिखाई दी। पुलिस के रोकने पर कार सवार फायरिंग ...