आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के किरतूपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से 73 हजार रुपये नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं, पड़ोसी के घर का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। इसके अलावा करीब एक किलोमीटर दूर ईश्वरपुर पवनी गांव में भी चोरों ने एक घर में घुसकर दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। किरतूपुर गांव निवासी बसंत मोदीवाल की पत्नी का हाल ही में निधन हुआ था। गुरुवार को घर में तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। बुधवार रात चोर शटर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 73 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी श्रीप्रकाश राय के बंद मकान का ताला तोड...