Azamgarh News: दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार की रात चोर दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दीदारगंज थाना के दरियापुर गांव निवासी डॉ. नरेंद्र कुमार यादव के परिवार के लोग रविवार की रात गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर घर के पीछे से छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों में लगे तालों को हथौड़े से तोड़ दिया और अंदर रखे बॉक्स और अन्य सामान खंगालकर पांच लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही पड़ोसी राजेश कुमार यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते उनके घर में भी दाखिल हुए। करीब एक लाख के जेवर और 30 हजार नकदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.