आजमगढ़, अगस्त 17 -- Azamgarh News: अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भंवरूपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर दो घरों से लाखों के जेवर और करीब साढ़े तीन लाख नकदी समेट कर फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन परिवार के लोगों को जानकारी हुई। डाग स्क्वाड के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अहरौला थाना क्षेत्र के भवरूपुर गांव निवासी प्रभात राय के परिवार के लोग रात में भोजन करने के बाद लोग सो गए थे। रात करीब 12 बजे चोर घर के पीछे बने शौचाल के सहारे छत पर चढ़ गए। छत पर लगे दरवाजे को तोड़कर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद कमरों में रखे बक्से और अलमारियों के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी समेट लिये। प्रभात राय ने बताया कि चोर पांच लाख से अधिक के जेवर और 1.50 लाख रुपये नकदी उठा ले ...