आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना की पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय चोर को दबोच लिया। उनके पास से तमंचा-कारतूस, चोरी के करीब छह लाख रुपये के जेवर, घटना में प्रयुक्त टेंपो सहित अन्य सामान बरामद हुआ। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया रविवार रात देऊरपुर-कोयलसा मार्ग पर जफरामऊ बाग तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की टेंपो से बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधी कोयलसा-देऊरपुर मार्ग से आने वाले हैं। सूचना पर जफरामऊ स्थित रानीपुर तिराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय बदमाश घायल पुलिस टीम को देखकर उसमें सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस ट...