आजमगढ़, नवम्बर 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। हरिऔध कला केंद्र में बुधवार को मिलेट्स महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों को मिलेट्स की खेती अपनाने, आमजन को दैनिक आहार में मोटे अनाज शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। श्रीअन्न (मिलेट्स) के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई। कृषि विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (न्यूट्रीसीरियल घटक) केंद्र सेक्टर योजना के तहत जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, मेला आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि घनश्याम पटेल ने कहा कि श्रीअन्न (मिलेट्स) हमारी पारंपरिक कृषि संस्कृति ओर खानपान का अभिन्न हिस्सा रहा है। बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के बीच मोटे अनाज का उत्पादन और उपभोग बढ़ाना समय की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और सदस्य प्रदेश का...