आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण अंचल में आंधी-पानी के कारण ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था मंगलवार को दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। जगह-जगह बिजली के पोल और तार टूटने से दर्जनों गांवों में अभी भी आपूर्ति ठप है। चंडेश्वर और लाटघाट क्षेत्र के कई फीडरों पर आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की शाम आई आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए थे। वहीं, कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए। जिससे शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। पेट्रोलिंग कर कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली विभाग के अनुसार अभी भी जिले में करीब 126 स्थानों पर बिजली के पोल और तार टूटे पड़े हैं। इनमें कई 11 केवी और एलटी लाइनें शामिल हैं। इ...