आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने फूलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। इस मामले में पीड़िता ने अपने अधिवक्ता विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। पीड़िता फूलपुर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि कॉलेज के ही चार छात्र उसके साथ अक्सर छेड़खानी करते थे। इसी बीच पीड़िता की शादी की बात कहीं और चलने लगी। जिसके बाद एक छात्र ने 23 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता और भाई को धमकी दी थी। जब पिता और भाई ने स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। पीड़िता 16 अगस्त 2026 को अपनी बहन के साथ पिता की दुकान से घर लौट रही थी...