Azamgarh News: दुर्घटना में घायल छात्र ने तोड़ा दम
आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के बेलाखास गांव के पास हुई दुर्घटना में घायल छात्र की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में घायल छात्र का उपचार चल रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।बरदह थाना क्षेत्र के बेलाखास गांव निवासी 12 वर्षीय कार्तिकेय पुत्र दूधानाथ कक्षा छह का छात्र था। तीन दिन पूर्व वह अपने भाई लकी के साथ साइकिल से जा रहा था। लकी सड़क के दूसरी पटरी पर था। कार्तिकेय सड़क पार करने लगा। तभी कार ने उसे टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को बरदह सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शहर के नरौली स्थित एक निजी अस्पताल में घायल छात्र को भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार की दोपहर में मौत हो गई। मृत छात्र चार भाईयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.