आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीपावली के पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्व पर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए सभी बिजली सब स्टेशनों पर अलग से एक-एक टीम गठित की गई है। जिससे बिजली फाल्ट या अन्य गड़बड़ी को तत्काल ठीक कराया जा सके। वहीं, बिजली से संबंधित किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सूचना के लिए बिजली विभाग की तरफ से ट्रोल फ्री नंबर जारी किया गया है। दीपावली पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और ब्रेकडाउन की समस्या से बचाने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर मरम्मत कार्य कराया गया है। इसके तहत करीब तीन सौ स्थानों पर ढीले तारों को ठीक कराया गया है। साथ ही 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनों की मरम्मत कराई गई है। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र ने बताया कि सभी बिजली उपकेंद...