आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र सठियांव के मदरसा अरबिया फैजुल ओलूम इब्राहिमपुर में सोमवार को धार्मिक जलसा संग बुनियाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसा से फारिग होने वाले 47 छात्रों को दस्तार बांधकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरआन पाक से हुई। इसके बाद जमील खैराबादी ने नात ए पाक का नजराना पेश किया। दारूल उलूम देवबंद से आए हज़रत मौलाना अशरफ अब्बास ने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने की सीख देनी होगी। मदरसों में बच्चों को तालीम दी जाए। जिससे वह सच्चे देशभक्त होने के साथ अच्छा प्रशासनिक अधिकारी, अच्छा डाक्टर, अच्छा इंजीनियर, अच्छा वकील बनकर निकलें। हजरत मौलाना हबीबुल्ला मदनी ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी दौलत है। मदरसों की भूमिका काफी अहम ...