Azamgarh News: दिल्ली से युवक का शव पहुंचने पर मचा कोहराम
आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी रवि सिंह (35) पुत्र जीत बहादुर सिंह का शव दिल्ली से घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। दिल्ली में छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी। रवि सिंह दिल्ली में रहकर भवनों में वायरिंग कराने का काम करते थे। वह किराए के मकान में रहते थे। 15 जुलाई की रात वह छत पर टहलने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गए। आननफानन में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर घर में चीखपुकार मच गई। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रवि के पिता जीतबहादुर सिंह पत्रकार हैं। रवि का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। पत्नी श्वेता सिंह और माता पूनम दहाड़े मारकर रोने लगीं। जिसे देखकर सबकी आंखें नम हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.