आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़। निजामाबाद थाना की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में फरार पर चल रहे अभियुक्त को पकड़ा है। सितंबर माह में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता प्रतिमा यादव उर्फ अंतिमा यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने गुरुवार को केदार यादव निवासी वजीरमलपुर थाना निजामाबाद को उसके घर के पास से पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...