आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रूदरी गांव में प्रधानी की रंजिश और भूमि विवाद से शुरू रंजिश ने 21 अक्तूबर 2007 को दशहरे के दिन खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट और फायरिंग में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दोनों तरफ से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। विवाद की आग इतनी विकराल थी कि पुलिस को गांव में शांति बहाली के लिए एक पखवारे भर तक कैंप करना पड़ा था। मामले मे तत्कालीन थाना प्रभारी भी निलंबित हुए थे। गांव निवासी योगेंद्र सिंह और अमरजीत सिंह के बीच रंजिश थी। घटना के बाद से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया था। पुलिस ने मामले में एक तरफ से हत्या और जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, दूसरी तरफ से जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया। मामले में वर्तमान ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह को पुलिस ने गि...