आजमगढ़, अक्टूबर 22 -- दशहरा और दुर्गा पूजा में उमड़ी भीड़ Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा का त्योहार मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। भीड़ को देखते हुए वाहनों के रूट डायवर्जन कर दिए गए थे। सुरक्षा के दृष्टि से वालंटियर्स के साथ ही जगह-जगह पुलिस तैनात रही। विजयादशमी के पर्व पर जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 401 स्थानों पर लगे मेला में 1748 दुर्गाएं प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए गए थे। पंडालों में अलग-अलग रूपों में मां की प्रतिमाएं स्थापित की गयी थी। रंग-बिरंगी लाइटों से पंडाल के साथ ही शहर की सड़कें जगमगा उठी थीं। दुर्गा पूजा देखने के लिए शहर में तीन दिन पूर्व से ही लोगों की भीड़ पूजा पंडालों...