आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। वेतन विसंगति, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर थाना समाधान दिवस पर विरोध जताया। आंदोलनरत लेखपालों ने 24 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर से जिले की सभी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अहरौला, बूढ़नपुर और शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार अहरौला थाने में बूढ़नपुर तहसील इकाई के लेखपाल संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि लेखपाल अपनी मांगों के समर्थन में अक्तूबर माह में अलग-अलग तिथियों पर कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के क्रम में शनिवार को अहरौला, कप्तानगंज, अतरौलिया, कंधरापुर थानों में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे लेखपालों ...