आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीपावली और डाला छठ के पर्व पर परदेस में रह रहे लोगों के घर पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। ट्रेनों में नो रूम है। तत्काल टिकट भी कनफर्म नहीं मिल रहा है। इसका फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं। बिहार, झारखंड, मुंबई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद आने-जाने वाली निजी बसों में तीस से चालीस प्रतिशत अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। हालांकि परिवहन निगम की बसों का किराया पूर्व की तरह है। एयरपोर्ट से उड़ान दो वर्ष से बंद है। कुल मिलाकर दीपावली और डाला छठ पर बाहर रह रहे लोगों के लिए घर लौटना मुश्किल भरा हो गया है। बिहार, दिल्ली, अमृतसर, जयपुर, मुंबई, कोलकाता से आजमगढ़ आने-जाने वाली ट्रेनों का हाल बेहाल है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: टिकट की टेंशन : ऐप वाली बसों ने बढ़ाया दोगुना किराया, फिर भी फुलत्योहारों ...