आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में तेज हवा संग हुई बारिश से उमस और गर्मी से परेशान रहे लोगों को राहत मिली। वहीं नगर समेत ग्रामीण बाजारों में जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। खेतों में धान की फसलें गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में करीब एक सप्ताह से सूर्य की तपीश के चलते उमस के साथ गर्मी से लोग परेशान थे। वहीं धान की रोपाई के बाद फसलों की सिंचाई के लिए अन्नदाता बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार को अचानक मौसम परिवर्तित हो गया। आसमान पर बादल मडराने लगे। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। रूक-रूक कर कहीं हल्की तो कहीं रात तक फुहारें पड़ रही थी। गुरुवार को सुबह से रूक-रूक कर पूरे दिन हल्की बारिश के साथ ही फुहारें पड़ रही थी। तेज हवां संग बारिश होने से उमस और गर्मी ...