आजमगढ़, जुलाई 17 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत जहानागंज में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार कराई गई जलनिकासी व्यवस्था पहली ही तेज बारिश में सवालों के घेरे में आ गई। कुछ ही मिनटों की मूसलाधार बारिश के बाद मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कें और कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। नगर पंचायत के ताना बाना मैदान, बवाली मोड़ तथा आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित रामपुर क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जिले में कई क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से मिली राहतजलभराव की समस्या मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगीं। जगह-जगह पानी भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो गया, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे दुर्घटना की आशंका भ...