आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज क्षेत्र के लपसीपुर-तैय्यबपुर के पास नहर तीसरी बार टूट जाने से आसपास के खेतों में पानी भर गया है। किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गई है। फसल खराब होने की आशंका से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जहानागंज के ताड़ी, पेवटा, करउत और बबुरा होते हुए चिरैयाकोट की ओर जाने वाली नहर इन दिनों पर तेज बहाव है। पानी का दबाव बढ़ने से कमजोर स्थान पर पटरी बार-बार टूट रही। नहर टूटने की यह तीसरी घटना है। संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। क्षेत्र के मुन्ना, जयशंकर, वीरेंद्र, सुरेंद्र, नागेंद्र और मनोज समेत अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि नहर की आगे तक समुचित सफाई नहीं कराई गई है। इसके बावजूद क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से नहर पर दबाव बढ़ रहा है। कमजोर पटरी पान...