Azamgarh News: तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को चंगईपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। वह चोरी की घटना में वांछित चल रहा था। जीयनपुर कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव निवासी श्वेता सिंह के घर में जुलाई 2022 में चोरी हुई थी। घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त विकास उर्फ अभिषेक के कब्जे से 20024 रुपये बरामद हुए थे। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार दूसरा आरोपी सर्वेश सिंह फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई थी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.