Azamgarh News: तीन थाना की पुलिस ने छह डीजे पर अभी तक की है कार्रवाई
आजमगढ़, नवम्बर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीजे की कंपन इतनी तेज होती है कि दुकानों और घरों के सामान तक नीचे गिर जाते हैं। पुलिस की चेतावनी के बाद भी तेज अवाज में डीजे बनाने पर जनपद की तीन थाना की पुलिस ने छह डीजे संचालकों पर कार्रवाई की है। उनके वाहन को सीज कर दिया है। यह भी पढ़ें- Balia News: दो साल में एक दर्जन डीजे संचालकों पर हुआ मुकदमाध्वनि सीमा उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई शादियों, त्योहारों और जुलूसों में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने से हृदय रोगियों, वृद्धजनों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ध्वनि प्रदूषण नियमों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता है। इन नियमों का भी पालन नहीं किया जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.