आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने तीन अफसरों समेत छह लोगों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि अपर आयुक्त (वित्त), राजस्व परिषद वाराणसी मंडल के अनुसार राजस्व परिषद की कुल 866 ऑडिट आपत्तियों के सापेक्ष अब तक 299 आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। इनमें 237 पूर्व माह और 62 वर्तमान माह की आपत्तियां शामिल हैं, जबकि 567 ऑडिट आपत्तियां अब भी लंबित हैं। इसी प्रकार महालेखाकार की कुल 40 ऑडिट आपत्तियों के सापेक्ष 26 का निस्तारण किया जा चुका है तथा 14 ऑडिट आपत्तियां अभी लंबित हैं। लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर अपेक्षित अनुपालन आख्या नियत समय में उपलब्ध कराने के न...