आजमगढ़, जुलाई 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने थानो में तैनात तीन उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से दो लोगों को नई तैनाती दी है। पवई थाना में तैनात अपराध निरीक्षक शंभूनाथ यादव को जीयनपुर कोतवाली में अपराध निरीक्षक पद पर तैनात किया है। देवगांव कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हीरामणि यादव को मेंहनगर, एएचटी थाना में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को नगर कोतवाली में तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र को मुबारकपुर थाना और धनंजय सिंह को न्यायालय सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...