आजमगढ़, जुलाई 15 -- Azamgarh News: शाहगढ़ हिन्दुस्तान संवाद। तिवारीपुर में बुधवार को सड़क किनारे फेंके गए कूड़े की सफाई कराई गई। इस समस्या को 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ पल्हनी के निर्देश पर सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और कूड़े को हटाने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित तिवारीपुर गांव में सड़क किनारे आसपास के दुकानदारों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा था। इससे कूड़े का ढेर सड़क तक फैल गया था, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: इकरामपुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत हुई सफाई इस समस्या को 'हिन्दुस्तान' ने 14 जुलाई के अंक में 'तिवारीपुर म...