आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: शाहगढ़, आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र सठियांव के राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे तिरंगा यात्रा का मार्ग राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी से निकली तिरंगा यात्रा शाहगढ़ बाजार पहुंची। जहां छात्र-छात्राओं ने पूरे बाजार में भ्रमण कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। छात्रों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके उत्साह को देखकर बाजार में लोगों ने भी देशभक्ति की भावना के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।...