Azamgarh News: तालाब के पास खेल रहे बच्चे की डूब कर मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव में तालाब के पास खेल रहे बच्चे की डूब कर मौत हो गई। शनिवार की सुबह बालक का उतराया शव मिलने पर लोगों को जानकारी हुई। घटना की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव निवासी 10 वर्षीय अंशू पुत्र अजय कुमार शुक्रवार को गांव के बच्चों के साथ घर से 200 मीटर दूर पोखरा के पास खेल रहा था। इस दौरान वह लापता हो गया था। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश शुरू कर दिये। बालक का कुछ पता नहीं चला, परिवार के लोग अंशू के लापता होने पर पूरी रात परेशान थे। शनिवार की सुबह उसका उतराया हुआ शव पोखरे में मिला। शव मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.