Azamgarh News: ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में 16 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुलिस लाइन में आयोजित ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में विश्वविद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ताइक्वाडो जैसे मार्शल आर्ट से न केवल आत्मरक्षा का कौशल विकसित होता है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,अनुशासन,धैर्य और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.