आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में उपजिलाधिकारी की कार्य प्रणाली से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को परिसर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वकीलों ने अधिवक्ता भवन में बैठक कर दिनभर न्यायिक कार्यों से विरत रहे।बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि निजामाबाद तहसील में एसडीएम की कार्य प्रणाली से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील के हर पटल पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन एसडीएम द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। पूर्व बार अध्यक्ष मनोज राय एडवोकेट ने कहा कि प्रशासन को शीघ्र हमारी मांगों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अविलम्ब अदालतों में कर्मचारियों की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर योगेंद्र राय,रणविजय...