आजमगढ़, जुलाई 19 -- Azamgarh News: निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में फर्जी तरीके से वकालतनामा, बयान, हलफनामा एवं अन्य न्यायालयी प्रपत्र बेचे जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को मामले की जानकारी मिलने पर तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद के मंत्री कमलेश यादव मौके पर पहुंचे और कथित रूप से प्रपत्र बेच रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बार एसोसिएशन के मंत्री कमलेश यादव ने निजामाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक युवक द्वारा फर्जी ढंग से बार एसोसिएशन के नाम पर न्यायालयी कागजात बेचे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: अधिवक्ता ने मानहानि का आरोप लगा उठाई कार्रवाई की मांग उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मां...