आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर के कोल पांडेय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गंगा समग्र की एक बैठक शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आर्यमगढ़ विभाग के संघ चालक सुरेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तमसा बचाओ अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। यह निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त को दुर्वासा धाम में तमसा बचाओ जागरण गोष्ठी की जाएगी। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में तमसा बचाओ यात्रा आजमगढ़ से निकलकर बलिया तक जाएगी। इस बीच जिलाधिकारी को तमसा नदी को स्वच्छ कराने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में समपोषित विचार अपने संबोधन में गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि पौराणिक नदी तमसा की स्वच्छता गंगा समग्र का लक्ष्य है, क्योंकि यह गंगा की सहायक नदी है और गंगा को स्वच्छ करने के लिए सहायक नदियों का स्वच्छ होना आवश्यक...