Azamgarh News: तमसा नदी में डूब रहे छात्र को युवक ने बचाया
आजमगढ़, अक्टूबर 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद कस्बा में तमसा नदी स्थित शिवाला घाट पर रविवार शाम एक 13 वर्षीय छात्र नदी में नहाते समय डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया। निजामाबाद के मोहल्ला कस्बा निवासी 13 वर्षीया जियान अंसारी पुत्र खालिकुज्जमा कक्षा छह का छात्र है। रविवार को वह नदी में नहाने के लिए गया था, गहारे पानी में जोने वह नदी में डूबने लगा। पास में क्षेत्र के लोग शव का दाहसंस्कार कर रहे थे। विशल मोदनवाल उर्फ पिल्लू ने साहस कर तत्पता दिखाई। छात्र को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। डूब रहे छात्र को बचा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.