Azamgarh News: तमसा नदी में उतराया मिला बस चालक का शव
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कम्हेनपुर गांव के पास तमसा नदी में सोमवार की सुबह बस चालक का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक दिन पूर्व वह नहाते समय चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास नदी में डूब गया था। घटना के बाद से परिवार के लोग तलाश रहे थे। डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस भी तलाश में लगी थी।
कंधरापुर थाना क्षेत्र का मामला कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव निवासी 36 वर्षीय झारखंडेय उपाध्याय निजी बस चलाते थे। परिजन ने बताया एक माह से वे घर पर रह रहे थे। रविवार की सुबह घर से बुलेट से निकले थे, शाम तक वे घर नहीं पहुचे। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम को जानकारी मिली कि उनकी बुलेट चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास खड़ी है। परिवार के लोग पहुंचे तो बुलेट खड़ी मिली, नदी के किनारे उनका कप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.