आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश की शाखा का चुनाव बुधवार को संपन्न होने के बाद देर रात को परिणाम घोषित कर दिया गया। डॉ. धनंजय पांडेय अध्यक्ष और डॉ. अलेंद्र कुमार सचिव निर्वाचित किए गए। चुनाव अधिकारी ने विजयी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की शाखा आजमगढ़ के चुनाव में कुल आठ पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन वापसी के बाद उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डॉ. पूनम कुमारी, सचिव पद पर डॉ. अलेंद्र कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. एके शाह, वित्त सचिव पद पर डॉ. देवेंद्र सिंह एवं संपादक पद पर डॉ. कैप्टन मनीष तिवारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: डा.राजेश कुमार सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित...