आजमगढ़, सितम्बर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मंडल वाणिज्य निरीक्षक (डीसीआई) कक्ष में ताला बंद होने और चाबी दूसरे के पास होने की बात पर डीआरएम ने नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जीएम ने बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास योजना से होने वाले कार्यों का लिया जायजानिरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक बृजेंद्र सिंह को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्होंने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम आशीष जैन अपनी स्पेशल ट्रेन से मऊ, खुरहट, मुहम्मदाबाद और सठियांव स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए आजमगढ़ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्लेटफार्म नंबर दो का निरीक्षण किया। इसके बाद फु...