आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय एवं ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां चल रहे प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का जायजा लिया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी कार्य में लगे तकनीकी कार्मिकों एवं संबंधित अधिकारियों से मशीनों की जांच प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यशीलता, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की ज...