आजमगढ़, अगस्त 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। डीआईओएस कार्यालय में माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चल चल रहे धरने में पहुंचकर डीआईओएस ने संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों से वार्ता की।

शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगें डीआईओएस ने समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा। जिस पर शिक्षकों ने चौथे दिन धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर जिला मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अध्यापकों एवं कर्मचारियों की 35 सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। शाम पांच बजे डीआईओएस धरना स्थल पर पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों के साथ सभी मांगों पर वार्ता की। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय मांगा। जिस पर अनिश्चितकालीन स्थगित कर...