Azamgarh News: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में हुई धक्का-मुक्की, नारेबाजी
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र के अंदर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का शनिवार को दोपहर कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। हरिऔध कला केंद्र के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों को अंदर जाने से रोक दिया और गेट को बंद कर दिया। इसी बात को लेकर उनमें कहा सुनी के साथ ही धक्का-मुक्की होने लगी। नाराज भाजपाइयों ने गेट पर ही जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब दस मिनट तक चले तकरार के बाद सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को अंदर जाने दिया। यह भी पढ़ें- शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर करार हमला किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीधे निशाने पर लेते हुए जबकि उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.