आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आजमगढ़ आएंगे। वह हरिऔध कला केंद्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बाबू रामकुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कोटवां स्थित सर्किट हाउस में जिले की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। डिप्टी सीएम का प्रोटोकाल आते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दीं। संबंधित विभाग के अधिकारी फाइलों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। प्रोटोकाल के अनुसार डिप्टी शनिवार को अपराह्न करीब 2.35 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आएंगे। वहां से कार द्वारा हरिऔध कला केंद्र में बाबू रामकुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम चार बजे कोटवां सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। वहां जिले की निर्...