Azamgarh News: डाला छठ के लिए घाटों की साफ-सफाई शुरू
आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर नगर के प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद के ईओ ने मंगलवार को वार्डों के सभासदों के साथ घाटों पर पहुंच कर साफ-सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छठ पर्व पर व्रती महिलाओं के साथ ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटती है। नगर के कदम घाट, गौरीशंकर घाट, सिधारी घाट, महावीर घाट, हड़हवा बाबा घाट, नरौली पुल घाट, हरबंशपुर शाही पुल घाट, गोदाम घाट, गाय घाट, बिट्ठल घाट, मोहती घाट के अलावा बौरहवा बाबा पोखरा, अतलस पोखरा समेत नगर के सभी 15 प्रमुख घाटों पर छठ पूजन का कार्यक्रम होता हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छठ घाटों की तैयारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.