आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: तहबरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को क्षेत्र के गजयपुर गांव में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।विजय बहादुर पाठक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखलाया हुआ है और अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। जनता सब कुछ समझ रही है और आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष कुमार राय,पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तीन सड़कों का किया विधायक ने किया शिलान्यास यह भी पढ़ें- विकास के पथ पर दौड़ रहा अपराध मुक्त बिजनौर: योगी...