Azamgarh News: डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गंभीवन गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुए। जहानागंज थाने के उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर, शिवम त्यागी और गौरव सिंह सोमवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंभीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में कुछ लोग एकत्र होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से अभिषेक यादव, आशीष चौहान निवासी गेलवारा थाना सिधारी, अजय यादव निवासी जहानाबाद थाना मधुबन जनपद मऊ, जयहिंद मौर्या और गोविंद यादव निवासी मोहनाठ थाना निजामाबाद को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.