Azamgarh News: ठोठिया गांव में फिर चार लोग हुए बीमार, भर्ती
आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: मेंहनगर/लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर क्षेत्र के ठोठिया गांव में बुधवार को फिर चार लोग बीमार हो गए। सभी को लालगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर जांच की। विभाग ने संक्रमण और फूड प्वायजनिंग से इनकार किया है। एक सप्ताह पूर्व भी इसी परिवार के लोग बीमार हुए थे। एक युवती की मौत हो गई थी। मेंहनगर थाना के ठोठिया गांव निवासी 42 वर्षीय शिव कुमार, 40 वर्षीय गीता, 50 वर्षीय सवित्री और 65 वर्षीय हीरालाल को बुधवार को उल्टी-दस्त के साथ शरीर में कंपकपी होने लगी। शिव कुमार को उल्टी शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद परिवार के अन्य लोग भी बीमार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर गांव में मेंहनगर से स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंची। चारों लोगों को लालगंज के लिए रेफर कर दिया गया। लालगंज अस्पताल में सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.